Tranding

इंडोनेशिया में अचानक आई बाढ़ में 15 की मौत

बंग दरपन ऑनलाइन डेस्क:इंडोनेशिया के ईस्ट नुसा तेंगारा प्रांत और बाली द्वीप में भारी मानसूनी बारिश से आई अचानक बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। अभी भी 6 लोग लापता हैं।बुधवार को बचावकर्मियों ने ईस्ट नुसा तेंगारा के सबसे अधिक प्रभावित गाँव माओबुंगो से माँ और बच्चे का शव मिट्टी के अंदर से निकाला। पास के लुका लाबा गाँव से भी एक व्यक्ति का शव मिला। इससे पहले एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव बरामद किए गए थे।बाली की राजधानी देनपसार में कुंबासारी बाज़ार के पास भी एक महिला का शव बचावकर्मियों ने बरामद किया।राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने बताया कि लापता लोगों की संख्या शुरू में 8 बताई गई थी, लेकिन बाद में सही आँकड़ा मिलाने पर इसे घटाकर 2 कर दिया गया।

 

Trusted source for latest breaking news, headlines, and updates from around the world.

© Your Bango Darpan News. All Rights Reserved.