सी.पी. राधाकृष्णन बने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति
आज, 9 सितम्बर 2025, उपराष्ट्रपति चुनाव का परिणाम घोषित हुआ।
एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने बड़ी जीत हासिल कर भारत के 15वें उपराष्ट्रपति का पद प्राप्त किया।
-
राधाकृष्णन को मिले वोट: 452
-
प्रतिद्वंद्वी बी. सुदर्शन रेड्डी (INDIA गठबंधन): 300
-
कुल वैध वोट: 752
-
कुल मतदान: 767 (15 अवैध)
-
मतदान प्रतिशत: 98.21% (14 सांसदों ने मतदान नहीं किया)
-
जीत का अंतर: 152 वोट
आवश्यक 391 मतों से अधिक पाकर राधाकृष्णन को शाम 7:30 बजे विजयी घोषित किया गया।
यह चुनाव पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के जुलाई माह में स्वास्थ्य कारणों से अचानक इस्तीफा देने के बाद आयोजित किया गया।