लंबे इंतज़ार का अंत: सुप्रीम कोर्ट ने दिया शिक्षामित्रों की बहाली का आदेश
आख़िरकार शिक्षामित्रों की लंबी लड़ाई को जीत मिली। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार की याचिका खारिज कर दी और आदेश दिया कि राज्य के सभी स्कूलों में शिक्षामित्रों को काम पर वापस लेना होगा।
सड़क से लेकर अदालत तक लगभग 10 वर्षों की इस लड़ाई में शिक्षामित्रों के साथ रहे साथी। और इस ऐतिहासिक जीत को संभव बनाया वरिष्ठ अधिवक्ता विकास रंजन भट्टाचार्य ने।