पाकिस्तान का बयान - "जरूरत पड़ी तो सऊदी अरब को परमाणु हथियार देंगे", रक्षा समझौते के बाद
भारत से हारने के बाद पाकिस्तान अब पूरी मुस्लिम दुनिया को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश कर रहा है। इसी उद्देश्य के तहत पाकिस्तान ने हाल ही में सऊदी अरब के साथ एक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत दोनों देशों के बीच यदि एक पर हमला होता है, तो उसे दूसरे देश पर हमला माना जाएगा। पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा, "यदि जरूरत पड़ी, तो पाकिस्तान सऊदी अरब को अपनी परमाणु क्षमताओं की जानकारी प्रदान करने के लिए तैयार है।" इस बयान के बाद इज़राइल और वैश्विक कूटनीतिक हलकों में चिंता बढ़ गई है। यह रक्षा समझौता पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच पिछले बुधवार को हुआ। इस समझौते को दोनों देशों के लगभग आठ दशकों पुराने साझेदारी और रणनीतिक हितों के आधार पर तैयार किया गया है।