सरकारी सिक्के पर RSS का झंडा, तिरंगे का अपमान – देश में आक्रोश!
देश के नए 100 रुपये के स्मारक सिक्के में 'भारत माता' के हाथों में तिरंगे की जगह RSS का झंडा दिखाया गया है। यह सिक्का खुद प्रधानमंत्री द्वारा जारी किया गया।
'भारत माता' किसी एक संगठन या विचारधारा की नहीं, वह देश के 150 करोड़ लोगों की माता हैं। बार-बार RSS यह दिखाता आया है कि वह तिरंगे को अपनाने से कतराता है।
अब सरकारी सिक्के पर भारत माता के हाथ में RSS का झंडा दिखाना न सिर्फ तिरंगे का अपमान है, बल्कि यह राष्ट्रवाद की आड़ में विचारधारात्मक थोपने की कोशिश है।
इस अपमान के खिलाफ कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो चुके हैं। जनता पूछ रही है—क्या भारत अब सिर्फ RSS है?