Tranding
जिला समाचार / January 17, 2026

बारासात के साउथ काजीपाड़ा में मिल्लत वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर

बंगदर्पण :
उत्तर 24 परगना के बारासात नगरपालिका क्षेत्र के साउथ काजीपाड़ा में मिल्लत वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में एक स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग को सुलभ एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना था।

तीन अनुभवी चिकित्सकों की उपस्थिति में संचालित होमियोपैथिक दान चिकित्सा शिविर के माध्यम से लगभग 300 लोगों को निःशुल्क उपचार प्रदान किया गया। इसके साथ ही स्वैच्छिक रक्तदान शिविर और निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में 50 पुरुष एवं महिला रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। वहीं 59 जरूरतमंद मरीजों की नेत्र जांच तथा 40 लोगों की शुगर जांच की गई।

कार्यक्रम में बारासात नगरपालिका के उपाध्यक्ष तापस दासगुप्ता, वार्ड संख्या 18 की पार्षद शमसुन नाहर, वार्ड संख्या 1 की पार्षद मरियम मसूद काजी, चांदपुर आलिया अकादमी के सचिव एवं वेस्ट बंगाल प्रोग्रेसिव माइनॉरिटी काउंसिल के चेयरमैन अलहाज डॉ. फिरोज उद्दीन, जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राज्य सचिव मुफ्ती अब्दुस सलाम, डॉ. अब्दुल हलीम सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की देखरेख मिल्लत वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव अब्दुर रज्जाक एवं अध्यक्ष मो. जैन-उल-आबेदीन ने की। संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन स्थानीय संचालक मो. अब्दुल हलीम ने किया।

Trusted source for latest breaking news, headlines, and updates from around the world.

© Your Bango Darpan News. All Rights Reserved.